Showing posts with label Stop Rape. Show all posts
Showing posts with label Stop Rape. Show all posts

Sunday, August 18, 2024

देहरादून नाबालिग से बलात्कार के पांचो आरोपी गिरफ्तार

आई0एस0बी0टी0 में नाबालिक बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में प्रकाश में आये पांचो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिनसे विस्तृत पूछताछ में उनके द्वारा नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा पांचो अभियुक्तों धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र, रवि कुमार, राजपाल, राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त उत्तराखंड परिवहन निगम की *बस संख्या – UK 07 PA 5299* को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर बस से एविडेंस एकत्रित किए गए।

पूछताछ में अभियुक्त देवेन्द्र द्वारा बताया गया कि उक्त पीडित बालिका उसे दिल्ली कशमीरी गेट स्टेशन पर मिली थी, जो उससे पजांब जाने वाली बस के बारे में जानकारी ले रही थी, अभियुक्त उक्त नाबालिक बालिका को अपने साथ देहरादून चलने तथा वहां से पौंटा होते हुए पजांब भेजने की बात बताते हुए उसे देहरादून लेकर आया, जहां रात्री में बस से सभी सवारियों के उतरने के बाद अभियुक्त द्वारा बस ड्राइवर धर्मेन्द्र के साथ मिलकर उक्त नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया, तत्पश्चात आस-पास खडी अन्य बसों के चालकों राजपाल राणा व रवि कुमार को इस सम्बंध में पता चलने पर उनके द्वारा भी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया, घटना के बाद बस कन्डक्टर देवेन्द्र द्वारा कैश काउंटर में पैसा जमा कराने के दौरान उक्त नाबालिक बालिका के विषय में कैशियर राजेश सोनकर को बताया गया, जिसके द्वारा भी उक्त नाबालिक बालिका के साथ बस में दुष्कर्म किया गया।

ये भी पढ़े