Showing posts with label khoobsurati. Show all posts
Showing posts with label khoobsurati. Show all posts

Tuesday, December 14, 2021

सुंदरता के उपाय

 1. दूध की मलाई और बारीक पिसी हुई मिश्री को एक साथ मिलाएं और इसका सेवन नियमित रूप से करें। ऐसा करने पर कमजोरी दूर होती है और शरीर बलवान होता है। चेहरे पर रौनक बनी रहती है।



2. यदि आपकी त्वचा रूखी और बेजान दिखाई देती है तो ये नुस्खा अपनाएं। जौ का आटा, हल्दी, सरसो का तेल पानी में मिलाकर उबटन बनाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस प्रकार नियमित रूप से करते रहे। आपका चेहरा चमकने लगेगा।



3. यदि सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं तो नाक में 2 बूंद सरसों का तेल डालें और दूध में हल्दी मिलाकर पिएं, इससे शीघ्र आराम मिलता है।

4. कमजोरी के दूर करने के लिए यह उपाय करें। सफेद मूसली या धोली मूसली का चूर्ण बनाएं। यह चूर्ण एक चम्मच और एक चम्मच पिसी मिश्री मिलाएं। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ पीएं। ऐसा करने पर कमजोरी दूर हो जाती है।


5. नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं, इससे रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।


6. रोज सुबह नींबू और शहद को गुनगुने पानी में डालकर पीएं। इससे शरीर का अतिरिक्त फैट कम हो जाता है।


7. आंवले का मुरब्बा का सेवन नियमित रूप से करते रहेंगे तो सभी प्रकार की कमजोरी दूर हो जाएगी।


8. गैस की समस्या हो तो यह नुस्खा अपनाएं। अजवाइन और जीरा समान मात्रा में एक साथ भून लें। इसके बाद इस मिश्रण को पानी में उबाल कर छान लें और छने हुए पानी में चीनी मिलाकर पिएं। ऐसा करने पर एसिडिटी से राहत मिलती है



#राज

ये भी पढ़े