Sunday, December 24, 2023

पंचायती राज द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन

आज टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा के पांगर न्याय पंचायत में पंचायती राज उत्तराखंड द्वारा  राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत भुवनेश्वरी महिला आश्रम अंजनीसैण टिहरी गढ़वाल के द्वारा प्रशिक्षण के  दूसरे दिन 9 थीम और 17 लक्ष्यों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमे 14 ग्रामसभा के प्रधान एवं उनके वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। पंचायती राज के तहत जो 9 थीम और 17 लक्ष्य है उन पर गहन चर्चा हुई और उन थीमों को कैसे अचीव किया जा सकता है उसके बारे में सभी ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.


भुवनेश्वरी महिला आश्रम संस्था की ओर से मास्टर ट्रेनर श्री गिरीश डिमरी, श्री एलडी जोशी, श्री राजेंद्र सिंह रावत, श्री मदन सिंह मंडवाल श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



No comments:

Post a Comment

ये भी पढ़े