Saturday, March 2, 2024

बेंगलुरु के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैपे में शुक्रवार दोपहर एक बजे भीषण धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामले में दावा किया जा रहा था कि रामेश्वरम कैफे में अज्ञात बैग रखा गया था, जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ। इस मामले में जहां एक तरफ सियासी जंग शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर कैफे के मालिकों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग करने की बात कही है। 

अलंकृत ने इस ब्लास्ट की भयावहता बताते हुए कहा कि इस तरह का खौफनाक मंजर उसने इससे पहले कभी नहीं देखा था. वह रामेश्वर कैफे की व्हाइटफील्ड ब्रांच में लंच करने गए थे. इस ब्लास्ट में 9 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, अलंकृत का दावा है कि ब्लास्ट में 15 से ज्यादा लोगों को चोटें आईं. उन्होंने कई लोगों को जले हुए और उनके कानों से खून निकलते हुए भी देखा.

इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए अलंकृत ने बताया कि मैंने अभी अपना ऑर्डर लिया ही था कि अचानक मेरी मां का फोन आया. मैं फूड काउंटर से 10-15 मीटर दूर चला गया. कुछ सेकंड बाद मैंने एक तेज आवाज सुनी और चारों ओर धुआं देखा.

3 comments:

  1. पत्रकार महोदय बहुत ही सराहनीय काम आप कर रहे हैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आप इसी तरह से हमें लेटेस्ट देश के बारे में जो भी जानकारी होती है उससे अवगत करते रहते हैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद राधे-राधे🙏🏻

    ReplyDelete

ये भी पढ़े