Wednesday, August 23, 2023

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, हिसार के अस्पताल में 10 दिनों से थे भर्ती

तू चीज लाजवाब, देसी- देसी ना बोल्या  और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गानों के गायक 40 वर्षीय राजू पंजाबी का बीती मंगलवार रात देहांत हो गया। वह हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती चल रहे थे जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा था कि वे पीलिया से ग्रसित थे। मौत की खबर सुन अब उनके फैंस और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं।

हरियाणा के जाने माने गायक 40 वर्षीय राजू पंजाबी का बीती सोमवार रात देहांत (Raju Punjabi Death) हो गया। जानकारी के मुताबिक वह हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती (Raju Punjabi was Admitted in Hospital) थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा था कि वे पीलिया से ग्रसित (Raju Punjabi Suffering From Jaundice)  थे। मौत की खबर सुन अब उनके फैंस और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी अंतिम विदाई उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा से ही होगी।

उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। उनका आखिरी गाना ''आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा'' इसी महीने में 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। गाने रिलीज होते समय वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि उनके आखिरी गाने को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा था।

No comments:

Post a Comment

ये भी पढ़े