Monday, March 11, 2024

12 मार्च को उत्तराखण्ड मे हो सकती है भारी बर्फबारी!

 मार्च का महीने आधा बीतने को है और मौसम की आंखमिचौली जारी है। एक दिन मौसम के मिजाज में गर्मी रह रही है तो अगले ही दिन सर्दी महसूस होने लग रही है। सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11 से 14 मार्च के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी 12 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा और ज्यादातर इलाकों में आंधी के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव पहले से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। 12 मार्च को भी एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है और इसके प्रभाव से मैदानों में बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। 12 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है। 

No comments:

Post a Comment

ये भी पढ़े