उत्तराखंड। बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है कि उत्तराखंड कि मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल जी अब हमारे बीच नही रही।
गीता उनियाल कैंसर से जंग लड़ते हुए जिंदगी कि जंग हार गयी। भगवान उन्हे अपने श्री चरणो मे स्थान प्रदान करे।
उत्तराखंड की सुपरस्टार अभिनेत्री गीता उनियाल को सायद हर कोई जनता होगा गीता का जन्म उत्तराखंड के एक संपन परिवार में हुआ था। बचपन से ही अभिनय में रूचि के चलते उन्होंने 2004 में उत्तराखंड एल्बम में काम करना शुरू किया। फिर कभी पीछे नहीं देखा और वो हर एक एल्बम में हिट होती चली गयी।
उन्होंने 2011 में विकास उनियाल से लव मैरिज की, उनका एक बेटा भी है जिसका नाम रुद्राश है। घर की जिम्मेदारियों के बीच भी वो अपने संस्कृति के लगातार काम करती रही। वो उन महिलाओं के लिए भी मिसाल थी जो शादी के बाद घर के कामो में उलझकर अपना भविष्य बर्बाद कर देती हैं।
अगर आपके पास कला और हुनर है तो उसे कभी जाया नहीं करते यह बात हमें गीता उनियाल से सीखनी को मिलती है। शादी के करीब 10 साल हो गए हैं, लेकिन काम के प्रति उनका जज्बा आज भी काबिले तारीफ़ था। वो जितनी खुबसूरत थी उत्तनी शालीन भी। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से जुडा कोई नाम ढूँढोगे तो सबसे पहले गीता जी का ही नाम आएगा।
गीता उनियाल 2020 में उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया था, एक बार सफल सर्जरी होने के बाद दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं. उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर 20 साल का है. जिसमें 5 बड़े पर्दे की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. इन 20 साल में वह अनगिनत गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं.
आज जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए जिंदगी हार गयी।
सबके दिलो मे राज करने वाली गीता उनियाल इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चली गयी।
गीता आप हमारे दिलो मे याद बनकर जिंदा रहोगी।
No comments:
Post a Comment